Breaking News

कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |   जम्मू कश्मीर: पुंछ में LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, 2 जवान जख्मी     |   UP में बारिश से हुए नुकसान का CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को मदद के निर्देश     |   J-K: बिजबेहारा में अमरनाथ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार तीर्थयात्री घायल     |  

चित्रदुर्ग आश्रम में मां-बेटी मृत पाई गईं

चित्रदुर्ग के टिपरुद्रस्वामी आश्रम में बुधवार को एक मां और उसकी बेटी रहस्यमय तरीके से मृत पाई गईं। 42 साल की बदरावती गीता का शव पानी से भरे प्लास्टिक के ड्रम में मिला, वहीं उनकी 20 वर्षीय बेटी प्रियंका आश्रम में सीमेंट टैंक में मृत पाई गई।

टिपपेरुद्रस्वामी आश्रम कबीरानंद मठ के अंदर है और परिवार वहां छोटे से घर में रहता था। परिवार में गीता का पति सुरेश और बेटा मोहन मंगलवार को आश्रम छोड़ गए थे। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए वापस बुलाया है। पुलिस को शक है कि दोनों ने खुदकुशी की है।