Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

MP: नहीं रही ‘मदर ऑफ पन्ना टाइगर रिजर्व’, 19 साल की बाघिन टी-2 ने तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के उमरझाला बीट में हाल ही में संदिग्ध हालात में मृत पाई गई बाघिन की पहचान बाघिन टी-टू के रूप में की गई है। इस बाघिन को 'मदर ऑफ पन्ना टाइगर रिजर्व’ भी कहा जाता है। अधिकारियों के मुताबिक मृत बाघिन की पहचान की पुष्टि तस्वीरों के मिलान के बाद ही हुई। इससे पता चला कि ये वही बाघिन टी-टू है जो पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की बहार लाई और जिसने अपने योगदान से सबसे कामयाब कहानी लिखी।

कान्हा टाइगर रिजर्व से 2009 में पन्ना लाई गई बाघिन टी-टू ने पेंच के नर बाघ के साथ सफलतापूर्वक प्रजनन किया और सात बार में 21 शावकों को जन्म दिया। माना जा रहा है कि बाघिन की उम्र लगभग 19 साल थी। हालांकि उसकी मौत की सही वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।