हाथरस में स्वयंभू संत भोले बाबा के समागम के दौरान ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई. हाथरस से आगरा भेजे गए 21 शवों के पोस्टमार्टम में ये बात सामने आई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 3 के हेड इंजरी, 3 की शॉक एंड हैमरेज से मौत होने की बात भी सामने आई है. ज्यादातर मामलों में छाती में खून जमने से दम घुटा था.