Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

Odisha: मोहन माझी बने सीएम, केवी सिंह देव और प्रभाती पारिदा ने भी ली डिप्टी सीएम की शपथ

ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है। चार बार के विधायक और आदिवासी नेता मोहन माझी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। वहीं. के. वी. सिंह देव और प्रभाती पारिदा ने राज्य के उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। 

कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल और गिरिधर गमांग के बाद माझी ओडिशा के तीसरे आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। पटनागढ़ के पहले के राजघराने से ताल्लुक रखने वाले देव पटनागढ़ सीट से छठी बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए। 

इसके विपरीत, प्रभाती पारिदा लगातार तीन हार के बाद 2024 में निमापारा सीट से पहली बार विधानसभा के लिए चुनी गईं। 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में बीजेपी ने 78 सीटें जीती, वहीं, बीजेडी को 51 सीटें मिलीं हैं।