Breaking News

अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट: बीएमसी की चेतावनी, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा     |   मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्कर अरेस्ट: बैंकॉक से लाया 1.23 करोड़ का गोल्ड बार     |   सम्राट चौधरी का कड़ा अल्टीमेटम: मंत्री हो या अधिकारी, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई     |  

मोहम्मद रजाक हत्याकांड: राजौरी पुलिस ने 67 संदिग्धों को हिरासत में लिया

जम्मू कश्मीर के राजौरी में मोहम्मद रजाक हत्याकांड को लेकर पूछताछ के लिए पुलिस ने 67 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान इस बात के सूबत मिले हैं कि इस घटना को अंजाम देने वाले दो आतंकवादियों में से एक विदेशी आंतकी है। जिसका कोड नाम 'अबू हमजा' है।

पुलिस ने हमजा की तस्वीरें भी जारी की है और उस पर 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है थानामंडी क्षेत्र के कुंडा टॉप गांव में सोमवार को 40 साल के मोहम्मद रजाक की हत्या कर दी गई थी। रजाक समाज कल्याण विभाग में काम करते थे जबकि उनके भाई मोहम्मद ताहिर चौधरी प्रादेशिक सेना में  सैनिक हैं। राजौरी-पुंछ रेंज के जिलों में तैनात सुरक्षा बलों के साथ पुलिस इस समूह को खत्म करने की कोशिश कर रही है। जम्मू कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने हत्याकांड के बाद मंगलवार को राजौरी जिले में सुरक्षा हालातों को लेकर समीक्षा की।