Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

मोहम्मद रजाक हत्याकांड: राजौरी पुलिस का बड़ा एक्शन, 67 संदिग्धों को हिरासत में लिया

जम्मू कश्मीर के राजौरी में मोहम्मद रजाक हत्याकांड को लेकर पूछताछ के लिए पुलिस ने 67 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान इस बात के सूबत मिले हैं कि इस घटना को अंजाम देने में शामिल दो आतंकवादियों में से एक विदेशी आंतकी है। जिसका कोड नाम 'अबू हमजा' है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमजा की तस्वीरें भी जारी की है और उस पर 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है

थानामंडी क्षेत्र के कुंडा टॉप गांव में सोमवार को 40 साल के मोहम्मद रजाक की हत्या कर दी गई थी। रजाक समाज कल्याण विभाग में काम करते थे जबकि उनके भाई मोहम्मद ताहिर चौधरी प्रादेशिक सेना में सैनिक हैं। 

उन्होंने कहा कि राजौरी-पुंछ रेंज के जिलों में तैनात सुरक्षा बलों के साथ पुलिस इस समूह को खत्म करने की कोशिश कर रही है। जम्मू कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने हत्याकांड के बाद मंगलवार को राजौरी जिले में सुरक्षा हालातों को लेकर समीक्षा की।