Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मोदी आज बिहार में एनडीए के लोकसभा चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार में एनडीए के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी जमुई में एक रैली को संबोधित करेंगे। ये चुनाव की घोषणा के बाद बिहार में उनकी पहली रैली होगी। मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। चिराग पासवान जमुई से दो बार सांसद रह चुके हैं। इस बार उन्होंने अपने जीजाजी अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया है। जमुई बिहार की उन चार लोकसभा सीटों में से एक है जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में वोटिंग होनी है। बाकी तीन सीटों में से एक औरंगाबाद से बीजेपी चुनाव लड़ रही है। रविवार को पीएम मोदी इसी इलाके में एक और रैली संबोधित करेंगे। गया सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी चुनाव लड़ रहे हैं। चिराग पासवान की पार्टी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है, जिसमें उनके दिवंगत पिता राम विलास पासवान की सीट हाजीपुर भी शामिल है। इस सीट से इस बार खुद चिराग चुनाव लड़ रहे हैं।