Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने नीति आयोग का महिला उद्यमिता मंच लॉन्च किया

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) का मिजोरम चैप्टर लॉन्च किया। ऐसा करने वाला मिजोरम पूर्वोत्तर का पहला राज्य बन गया है। नीति आयोग राज्य सहायता मिशन की पहल के तहत मिजोरम विश्वविद्यालय में 'उद्यमिता के माध्यम से महिला नेतृत्व वाले विकास' पर कार्यशाला के दौरान लॉन्च में नीति आयोग के सदस्य वी. के. पॉल ने भाग लिया।

इस मौके पर लालदुहोमा ने कहा कि मिजोरम में महिलाएं अत्यधिक मेहनती और सक्षम हैं और राज्य की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने युवा और महत्वाकांक्षी उद्यमियों को समर्थन देने के लिए पिछले साल सितंबर में अपना प्रमुख कार्यक्रम 'बाना कैह' (हैंडहोल्डिंग योजना) शुरू किया है।

 योजना को पायलट चरण में लागू किया जा रहा है और लगभग 517 लाभार्थियों का चयन किया गया है और उनमें से 140 (27 प्रतिशत) महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस योजना से अधिक महिलाओं को फायदा होगा और हम बाना कैह और अन्य योजनाओं पर सहयोग करने के लिए नीति आयोग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

पॉल ने मिजोरम की महिलाओं की उद्यमशीलता की भावना और वित्तीय स्वतंत्रता के लिए उनकी तारीफ की। उन्होंने उम्मीद जताई कि डब्ल्यूईपी महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा।