Breaking News

जापान की पीएम 3 दिन की भारत यात्रा पर     |   केसी वेणुगोपाल की अगुवाई में आज PAC की बड़ी बैठक, 11 बजे पार्लियामेंट में मंथन     |   मुंबई में तेज बारिश का अलर्ट     |   ग्रेटर नोएडा में लेबर कैंप में लगी भीषण आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए सभी मजदूर     |   मुंबई में लगातार दूसरे दिन 'ऑरेंज अलर्ट', पालघर में 'रेड अलर्ट' के चलते स्कूल बंद     |  

CG: रायगढ़ में लापता महिला की तलाश में जुटी पुलिस, आत्महत्या का शक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस अपने पति के अंतिम संस्कार के बाद से लापता महिला के मामले की जांच कर रही है। महिला के कपड़े और चप्पल पति की चिता के पास पाए जाने से माना जा रहा है कि पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। 55 साल की महिला गुलाबी गुप्ता अपने पति के दाह संस्कार में शामिल नहीं हुई थीं, लेकिन कुछ घंटों बाद वे घर से अचानक गायब हो गई।

इस मामले पर रायगढ़ के एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा, "ये अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्होंने अपने यहां आपको शायद आग में न झोंक दीया हो।पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। अभी प्रथम दृष्टया ये कंफर्म हुआ है कि जो माता जी गुलाबी गुप्ता जी है वो अपने पति का जब अंतिम संस्कार शाम को साढ़े पांच बजे हुआ, वो अपने घर पर ही थीं और शाम को रात्रि को 11 बजे तक वो अपने घर पर ही अपने परिजनों के साथ थीं।"