Breaking News

मेरठ: नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, FSDA की रेड के बाद एक आरोपी गिरफ्तार     |   'मैं एसी में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं...', इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया     |   'गांधी आज भी प्रासंगिक, सरकार को लोगों की बात सुननी चाहिए', राजघाट पर बोले सोनम वांगचुक     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SC में सुनवाई, ‘एक CA भी SIT में होना चाहिए’     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 63 पैसे उछलकर 95.90 के स्तर पर पहुंचा     |  

लापता सफाई कर्मचारी का अभी तक पता नहीं चला, तिरुवनंतपुरम में तलाश जारी

केरल के तिरुवनंतपुरम में सफाई कर्मचारी का पता लगाने के लिए सोमवार को भी बचाव अभियान जारी है। कर्मचारी नहर की सफाई करते समय बह गया था।

अस्थायी सफाई कर्मचारी जॉय  शनिवार को शहर से गुजरने वाली कचरे से भरी नहर की सफाई करते समय लापता हो गया था।

रविवार रात नौसेना की टीम ने जिला अधिकारियों और रेलवे के साथ मीटिंग की और फायर सर्विसेज की स्कूबा टीम की मदद से सोमवार को सुरंग की जांच करने का फैसला किया।

मेयर ने बताया कि स्पेशल टीम रात भर नहर के एंट्री और एग्जिट की निगरानी करेगी।