Breaking News

कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |   कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |  

Bihar: पटना में बैंक मैनेजर का शव कुएं में मिला, 13 जुलाई को हुए थे लापता

बिहार पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई को लापता हुए बैंक मैनेजर का शव मंगलवार को पटना के एक कुएं से बरामद हुआ। मृतक की पहचान अभिषेक वरुण के रूप में हुई है, जो आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में काम करता था।

कुएं से शव और उसकी स्कूटी बरामद कर ली गई है। डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया है। शुरुआती जांच में ये एक्सीडेंट लग रहा है, क्योंकि कुएं की कोई चारदीवारी नहीं है और हो सकता है कि स्कूटी रात में उसमें जा गिरी हो।

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक वरुण ने लापता होने वाले दिन सुबह 3 बजे अपने परिवार को फोन किया था। आखिरी फोन कॉल में उसने बताया था कि उसकी स्कूटी उस पर गिर गई है और कुएं के अंदर अंधेरा है।