Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

पंजाब के गांव में मिले मिसाइल के हिस्से, ग्रामीणों में हड़कंप

पंजाब के सीमावर्ती गांव में गुरुवार सुबह मिसाइल का हिस्सा मिलने से हड़कंप मच गया। इससे इलाके में दहशत फैली हुई है। मिसाइल का यह हिस्सा अमृतसर के जेठूवाल, दुधारा और पंधेर गांव में मिला था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मिसाइल के आसपास की जमीन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, इसलिए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने को कहा है।

अमृतसर और बटाला के मध्य मजीठा के जेठवाल गांव में एक मिसाइल के कुछ टूटे-फूटे हिस्से मिले हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच पंजाब के अमृतसर जिले में देर रात धमाके की आवाज सुने जाने के बाद ब्लैकआउट किया गया था। इस बीच अमृतसर और बटाला के मध्य मजीठा के जेठवाल गांव में एक मिसाइल के कुछ टूटे-फूटे हिस्से मिले हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं मिसाइल के टुकड़ों को सेना उठाकर ले गई है। अभी इस मामले को लेकर सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।