Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

प्रेम संबंध के शक में नाबालिग की पीट पीटकर हत्या

बिहार के सहरसा में एक नाबालिग की उसके पड़ोसी ने प्रेम संबंध के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि दिवाकर कुमार का अपने पड़ोसी श्यामल यादव की बेटी से प्रेम संबंध थे। पुलिस आरोपित श्यामल यादव की पत्नी और बेटी से पूछताछ कर रही है। 

सब-डिवीजनल पुलिस अधिकारी आलोक कुमार ने  बताया कि श्यामल यादव की पत्नी और बेटी से पूछताछ की जा रही है और मामला दर्ज किया गया है। उनके मुताबिक आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक के भाई पंकज कुमार ने श्यामल यादव और उसके रिश्तेदारों पर दिवाकर कुमार की हत्या का आरोप लगाया है।