Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

Rajasthan: मदरसे में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी मौलवी का बेटा फरार, POCSO एक्ट में केस दर्ज

Rajasthan: राजस्थान के भिवाड़ी जिले के एक मदरसे में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मदरसे के मौलवी का बेटा है। चोपांकी थाने के प्रभारी और राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के प्रशिक्षु अधिकारी कपिल गुप्ता ने बताया, “पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और पढ़ाई के लिए यहां मदरसे में रह रही थी। आरोपी मौलवी का बेटा है। उसने दो मई और सात मई को नाबालिग से दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे धमकाया गया।”

उन्होंने बताया कि इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।