Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

शिलॉंग में माइग्रेंट मजदूर की हत्या, महीने भर में दूसरा हमला

Meghalaya: मेघालय के शिलॉंग में 52 साल के माइग्रेंट वर्कर पर हमला कर जान ले ली गई। वारदात शिलॉंग के माओरो इलाके की है। यहां प्राइवेट कंस्ट्रक्शन साइट पर बुधवार को दिन में कुछ लोगों ने तीन मजदूरों पर हमला कर दिया। मरने वाले की पहचान अर्जुन राय के रुप में हुई जिसे नॉर्थ ईस्टर्न इंदिया गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेस में दाखिल कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा का कहना है कि जो भी इस हत्या के जिम्मेदार हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पंद्रह दिन के अंदर माइग्रेंट लोगों पर ये दूसरा हमला है। 27 मार्च को इचामती में दो मजदूरों की लाश मिली थी। उससे कुछ घंटे पहले ही खासी स्टूडेंट्स यूनियन ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस के मुताबिक उस मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए गए थे।