Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Rajasthan: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, तीन दिनों तक लू चलने की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर कार्यालय की ओर से राजस्थान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका है।

मौसम कार्यालय ने यह भी कहा कि 10 मई के आसपास पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) की वजह से 10 मई से उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बारिश हो सकती है। 

बारिश और आंधी से 11 मई से तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 12 मई तक राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है।