Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

कोलकाता के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है मेसी का जादू, 70 फीट ऊंची मूर्ति लगाई

West Bengal: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के दक्षिण दमदम के लेक टाउन में स्थित श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब ने लियोनेल मेसी की 70 फीट ऊंची लोहे की मूर्ति लगाई है जो हाथ में विश्व कप ट्रॉफी थामे हुए है। दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया में स्टार फुटबॉलर की सबसे बड़ी मूर्ति है। यह मूर्ति 40 दिनों में बनाई गई है। अब इंतजार उस लम्हे का है जब मेसी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

आयोजक मूर्ति को अंतिम रूप दे रहे हैं, और इसका अनावरण मेसी के 13 दिसंबर को कोलकाता आने पर किया जाएगा। कोलकाता का मशहूर साल्ट लेक स्टेडियम मेसी की मेजबानी करेगा। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया भी मौजूद रहेंगे। अपने भारत दौरे के दौरान मेसी चार शहरों में जाएंगे। वे कोलकाता के अलावा मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद भी पहुंचेंगे।