Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

MP: मिलिए 'चालीसा गुरु' से, अब तक 500 से ज्यादा विषयों पर लिख चुके हैं चालीसा

दशरथ मसानिया को लोग 'चालीसा गुरु' के नाम से जानते हैं। मसानिया एक शिक्षक हैं और मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के बड़ोद ब्लॉक में पढ़ाते हैं। हालांकि उनका पढ़ाने का तरीका दूसरे शिक्षकों से अलग है। वे खुद की लिखी चालीसाओं के जरिए बच्चों को हर पाठ की तैयारी कराते हैं। बेहतरीन लय के साथ मसानिया के पढ़ाने के इस तरीके से छात्रों के लिए पाठों को याद करना आसान हो जाता है।

चालीसा भक्ति से जुड़े भजन हैं जो आम तौर पर चालीस छंदों से बने होते हैं। 'चालीसा' शब्द हिंदी के 'चालीस' शब्द से लिया गया है। चालीसा का सबसे प्रसिद्ध उदाहरण हनुमान चालीसा है।

मसानिया ने 500 से ज्यादा चालीसा लिखी हैं। इनमें महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि से लेकर रामायण और हनुमान चालीसा की रचना करने वाले संत कवि तुलसीदास पर भी चालीसा शामिल हैं। कभी हाथों से इशारे करते हुए तो कभी गाकर पढ़ाने के अपने खास तरीके के बारे में चालीसा गुरु का कहना है कि बच्चों को भी इसमें काफी मजा आता है और वे जल्दी सीख कर रहे हैं।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर शायद इस बात से अनजान होंगे कि दशरथ मसानिया ने उन पर भी एक चालीसा लिखी है। अपने इस अनूठे काम के लिए मसानिया को कई पुरस्कार भी मिले हैं। उनकी कोशिश अब उन विषयों पर चालीसा लिखने की है जिनकी ओर उन्होंने अब तक रुख नहीं किया है।