Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

जोधपुर में मेडिकल छात्र की ओवरडोज से मौत

दिन-प्रतिदिन बढ़ रही नशे की लत ने एक परिवार से उसका चिराग छीन लिया. जोधपुर के एक मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट की ड्रग्स ओवरडोज के चलते मौत हो गई. छात्र का नाम हर्ष टाक बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जोधपुर के एन चेस्ट हॉस्पिटल में हर्ष इंटर स्टूडेंट था इसी अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था. जोधपुर के एन चेस्ट हॉस्पिटल के हॉस्टल के कमरे में नशे की ओवरडोज के चलते हर्ष की मौत हो गई. घटना की जानकारी जब हर्ष के दोस्तों को मिली तो वह कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे. फिलहाल जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में युवक का शव रखवा दिया गया है.

शुरुआती जांच में पाया गया कि हर्ष 2016 से जोधपुर में इंटर्नशिप कर रहा था और अस्पताल के हॉस्टल में वह अकेला रहता था. हर्ष के कमरे में नशीले पदार्थ संबंधित वस्तुएं पाई गई जिसके चलते, शुरुआती जांच में यह पता चला कि इसके ओवरडोज के चलते ही हर्ष की मौत हुई है. पुलिस की जांच में मालूम चला मृत हर्ष पिछले कई समय से नशे की गिरफ्त में था.