Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

USAID फंड रोकने के बाद हैदराबाद में ट्रांसजेंडरों के लिए मेडिकल क्लिनिक बंद किया गया

हैदराबाद में विशेष रूप से ट्रांसजेंडरों के लिए संचालित एक क्लिनिक को बंद कर दिया गया है। इसका संचालन करने वालों के अनुसार, क्लिनिक को मिलने वाली वित्तीय मदद बंद कर दी गई है।

'मित्र क्लिनिक' यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट यानी यूएसएड द्वारा दी जा रही वित्तीय मदद से चल रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विदेशी मदद रोकने के कार्यकारी आदेश के बाद, क्लिनिक का संचालन कर रहे गैर सरकारी संगठन को इसे बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

2021 में स्थापित ये क्लिनिक खास तौर पर ट्रांसजेंडरों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करता था, जिसमें एचआईवी देखभाल और सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं शामिल थीं। इसे यूएसएड से हर महीने लगभग ढाई लाख रुपये मिलते थे।