Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Madhya Pradesh: भोपाल में MBBS छात्रा की रहस्यमयी मौत, छात्रावास के बाथरूम में मिली लाश

Madhya Pradesh: भोपाल के एक निजी हॉस्टल में मंगलवार सुबह 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। अलीराजपुर निवासी रोशनी गांधी मेडिकल कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह कोहेफिजा थाना क्षेत्र के एक निजी हॉस्टल के बाथरूम में बेहोश पाई गई। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल से तेजाब की एक खाली बोतल भी बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोशनी सुबह अपनी क्लास में नहीं आई, तो उसके साथियों को शक हुआ और वे उसके हॉस्टल के कमरे में गए। जब ​​सुरक्षा गार्डों ने अंदर से बंद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा, तो वह फर्श पर बेहोश पड़ी मिली। उसे सुबह करीब साढे आठ बजे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में पता चला कि वह पढ़ाई के कारण तनाव में थी। परिवार वालों को भेजे गए उसके कई संदेशों में विषयों को समझने में असमर्थता और तनाव का जिक्र था। रोशनी हाल ही में अपने घर से लौटी थी।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा और पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है।