Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की अस्पताल से छुट्टी, फ्लाइट में तबीयत बिगड़ने के बाद कराया था भर्ती

Agartala: कर्नाटक की क्रिकेट टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल को अस्पातल से छुट्टी मिल गई है। मयंक की तबीयत फ्लाइट के दौरान कुछ संदिग्ध पीन से बिगड़ गई थी। मयंक अग्रवाल के मैनेजर ने फ्लाइट मैनेजमेंट पर बदइंतजामी का आरोप लगाया और इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मयंक बेंगलुरू चले गए।

मंगलवार को क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने अपनी सीट पर रखी थैली से पानी समझकर पिया लिया था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें फ्लाइट से उतार लिया गया लेकिन टीम के बाकी साथी उसी फ्लाइट से वाया दिल्ली सूरत चले गए। भारत के लिए 21 टेस्ट और पांच वनडे खेल चुके मयंक अग्रवाल अब रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।

कप्तान मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में कर्नाटक ने सोमवार को त्रिपुरा को 29 रनों से हरा दिया था। माना जा रहा है कि मयंक अग्रवाल की गैर मौजूदगी में निकिन जोस कर्नाटक की कप्तानी करेंगे। निकिन अभी कर्नाटक की टीम के उप कप्तान हैं।