Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

उत्तराखंड दौरे के बाद लौटे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, सीएम धामी ने की मुलाकात

Uttarakhand: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर थे, जिसके बाद आज वह लौट गए। उन्होंने लौटने से पहले उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान सीएम धामी ने उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद व प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए गए।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की परंपरा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री की यह यात्रा निश्चित ही भारत और मॉरीशस के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ करेगी।

प्राकृतिक सुंदरता देख मंत्रमुग्ध हुए 
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम का उत्तराखंड पहुंचने पर महिलाओं ने पारंपरिक स्वागत गीत गाकर और माथे पर टीका लगाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता की जमकर सराहना की। उन्हें तुलसी की माला भी भेंट की गई।

प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वीणा रामगोपाल ऋषिकेश के सुंदर नजारे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए, इस दौरे से उत्तराखंड में पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ऋषिकेश और हरिद्वार का भी दौरा करेंगे।