Breaking News

महाराष्ट्र: इच्छा मृत्यु मामलों के लिए अस्पतालों में मेडिकल पैनल बनाने का आदेश     |   UP: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर मस्जिद हटेगी, 30 दिन का दिया गया समय     |   पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए     |   पश्चिम बंगाल से सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक राज्यसभा सांसद चुने गए     |   बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाला: BKTC के पूर्व टेंपल अधिकारी को SIT ने किया गिरफ्तार     |  

भोपाल के मंत्रालय भवन में लगी भीषण आग, अंदर फंसे लोग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां मध्य प्रदेश मंत्रालय भवन में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई. वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल पर यह आग लगी है. लेकिन यह लगातार फैलती जा रही है. अभी भी इस पर काबू नहीं पाया जा सका है.

बताया जा रहा है कि आग में कई महत्वपूर्व दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं. पुरानी फाइलों और कचरे के ढेर में आग लगने की बात भी सामने आ रही है. अंदर पांच लोगों के फंसे होने की खबर है. आगजनी की सूचना मिलते ही फौरन दमकल की टीम मौके पर पहुंचीं. आग बुझाने का काम अभी जारी है. फिलहाल फायर सेफ्टी एक्सपर्ट पंकज खरे भी मौके पर मौजूद हैं. बता दें कि वल्लभ भवन में मध्य प्रदेश का सचिवालय है.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बता दें, फिलहाल इस भवन में 4 राज्यमंत्रियों के दफ्तर हैं. सीएम ऑफिस के कुछ अधिकारियों के दफ्तर भी यहां से काम करते हैं. पहले इस फ्लोर पर सीएम ऑफिस भी हुआ करता था. फिलहाल सीएम का दफ्तर इस बिल्डिंग के बगल वाली बिल्डिंग में है.