Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

तमिलनाडु के सेलम में निजी नर्सरी गार्डन में लगी भीषण आग

तमिलनाडु के सलेम जिले में यरकौड के पास एक निजी नर्सरी गार्डन में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और तीन-चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नर्सरी के मालिक रमेश प्रभाकरन का कहना है कि आग लगने से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यरकौड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।