चंडीगढ़ में मणिपुर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एमएसएसी) ने पूर्वोत्तर राज्य में सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह करने के लिए पंजाब विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि प्रदर्शन अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए था ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि स्थिति गृह युद्ध में न बदल जाए। मणिपुर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एमएसएसी) मणिपुर के सैकड़ों छात्रों के लिए एक मंच है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.