Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

मणिपुरः इंफाल में प्रतिबंधित संगठन PREPAK के दो आतंकी गिरफ्तार

 मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में प्रतिबंधित संगठन PREPAK के दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के दो आतंकवादियों को जबरन वसूली में उनकी कथित संलिप्तता के लिए मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आतंकवादियों की पहचान लीशांगथेम नेपोलियन मेइतेई (35) और थोकचोम अमुजाओ सिंह (33) के रूप में की गई है, जिन्हें रविवार को संगाइप्रोउ ममांग लीकाई से पकड़ा गया। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 12 मांग पत्र जब्त किए गए हैं।

इस बीच, सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद जब्त किए है। शनिवार को चुराचांदपुर जिले के मुअल्लम गांव में एक इंसास राइफल, एक 9 मिमी पिस्तौल और एक सिंगल बैरल राइफल जब्त की गई। शुक्रवार को तेंगनौपाल जिले के सैवोम गांव से एक 303 राइफल, एक 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक, सात तात्कालिक विस्फोटक उपकरण, पांच हथगोले और डेटोनेटर जब्त किए गए।