Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

मणिपुर: ड्रोन हमलों के खिलाफ इंफाल में विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

मणिपुर में हाल में हुए ड्रोन हमलों के खिलाफ रविवार को रैली निकाली गई। इंफाल में रविवार रात काफी संख्या में प्रदर्शनकारी राजभवन और मुख्यमंत्री के बंगले के पास पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के कई गोले दागे।

हजारों लोगों ने टिडिम रोड पर तीन किलोमीटर दूरी तक मार्च किया और जब पुलिस ने उन्हें रोका, तो वो आगे की और बढ़ गए। राज्य और केंद्रीय बलों की टुकड़ी ने सड़क पर बैरिकेड लगा दिए।

उन्होंने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।घटनास्थल पुलिस मुख्यालय, राज्य सचिवालय और बीजेपी दफ्तर के पास है।

प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और संदिग्ध उग्रवादियों के ड्रोन हमलों की निंदा करते हुए नारे लगाए। साथ ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने में अधिकारियों की लापरवाही की निंदा की।

उन्होंने ड्रोन हमलों को रोकने में कथित रूप से विफल रहने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक को पद से हटाने की मांग करते हुए नारे लगाए।