Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मणिपुर: इंफाल में मनाया गया 'मेरा-होउ-चोंगबा' त्योहार

मणिपुर में लोगों ने मेरा-होउ-चोंगबा त्योहार मनाया जो राज्य के जातीय समूहों के बीच एकता का प्रतीक है। ये सालाना आयोजन इलाके में रहने वाले कई जातीय समूहों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए किया जाता है।

इस मौके पर पूरे दिन हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मणिपुर के अलग-अलग समुदायों की समृद्ध विरासत को पेश किया गया। इसमें पारंपरिक नृत्य, संगीत और कला शामिल थे।

मेरा-होउ-चोंगबा इस मायने में सबसे बेजोड़ त्योहार है क्योंकि इस दौरान पहाड़ी और घाटी दोनों समुदाय एक साथ आते हैं और एकता और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देते हैं।