Breaking News

जंतर-मंतर विवाद , रुचिका सिंह अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत     |   केंद्र सरकार ने गृह सचिव गोविंद मोहन का कार्यकाल अगस्त 2027 तक बढ़ाया     |   यूपी के शामली में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढेर, एक सिपाही भी घायल     |   Instagram पर आपत्तिजनक बाल यौन शोषण सामग्री मामले में NHRC ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तलब किया     |   सदन में समाजवादी पार्टी ने चर्चा नहीं होने दी: योगी आदित्यनाथ     |  

कांग्रेस का घोषणा पत्र वक्फ बोर्ड का घोषणा पत्र: गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र वक्फ बोर्ड के घोषणापत्र के अलावा और कुछ नहीं है। आजादी के पहले मुस्लिम लीग जिस तरह की घोषणाएं करता था, उस तरह का घोषणापत्र कांग्रेस पार्टी ने जारी किया है।

एक तरफ जिस पार्टी के प्रधानमंत्री ने पीएम की कुर्सी पर रहते हुए कहा है कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों, मुसलमानों का है। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार इस मंत्र के साथ काम करे कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है।