हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद अब मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 आंकी गई है। वहीं इसका केंद्र जमीन के पांच किलोमीटर के भीतर की गहराई पर था। वहीं भूकंप में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
वहीं इससे पहले हिमाचल में कई जिलों में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा था। बादल फटने से आई बाढ़ के कारण 22 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। साथ ही 30 लोग अभी भी लापता है। इससे लोग पहले ही खौफ के माहौल में हैं। वहीं इसी बीच भूकंप के झटकों से भी लोग सहम गए हैं।