Breaking News

घातक विस्फोट के बाद मणिपुर में हिंसा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू और इंटरनेट किया बंद     |   शांति वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने ईरानी प्रशासन पर की आपत्तिजनक टिप्पणी     |   असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही है मदद     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |   इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की दी सलाह     |  

हिमाचल में कुत्ते ने बचाई 60 से ज्यादा लोगों की जान, बादल फटने के बाद मंडरा रहा था मौत का खतरा

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सियाठी गांव में 30 जून की रात बादल फटने के दौरान एक कुत्ते के लगातार भौंकने से 60 से ज्यादा लोगों की जान बच गई, जिन पर मौत का खतरा मंडरा रहा था।

उस रात 12:30 बजे से एक बजे के बीच बादल फटने के कारण गांव में अचानक बाढ़ आ गई थी। एक घर के भूतल पर सो रहे कुत्ते ने रात 12 बजे करीब भौंकना शुरू कर दिया, जिससे उसका मालिक जाग गया। फिर उस आदमी ने अपने परिवार और कई पड़ोसियों को जगाया और उनमें से कई लोगों की जान बचाई।

बाढ़ की वजह से गांव लगभग पूरी तरह से तबाह हो गया है और अब कुछ ही घर बचे हैं। 30 जून और एक जुलाई को लगभग 30 घंटे की बारिश के दौरान बादल फटने की 10 घटनाएं हुईं और जिले में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ। 14 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 28 लापता लोगों की तलाश जारी है।

इस आपदा में लगभग 466 घर, 92 दुकानें, 457 पशुओं के ठिकाने, 31 गाड़ी, 14 पुल और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि 446 मवेशी मारे गए हैं। लगभग 450 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।