Breaking News

यूपी और पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJP, चिराग पासवान का ऐलान     |   तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव     |   'सोनम वांगचुक को चादरों की आड़ में चोरों की तरह ले गई पुलिस', अभिजीत दीपके बोले     |   पंजाब-हरियाणा पुलिस का बड़ा इंटरनेशनल ऑपरेशन, अंगोला में 2 कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार     |   कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात     |  

बेंगलुरू: गणतंत्र दिवस परेड के दौरान शख्स ने सीएम सिद्धारमैया के पास जाने की कोशिश की

बेंगलुरू में एक शख्स सुरक्षा घेरे को पार कर मानेकशॉ परेड मैदान में घुसने में कामयाब रहा, जहां शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड आयोजित की जा रही थी। शख्स सीएम सिद्धारमैया से संपर्क करने का प्रयास किया, जो इस कार्यक्रम को देख रहे थे। हालांकि शख्स को मंच से काफी पहले ही रोक दिया गया जहां सीएम और दूसरे गणमान्य व्यक्ति बैठे थे। सुरक्षाकर्मी उसे काबू में करने में कामयाब रहे और उसे दूर ले गए। 

रिपोर्टों के अनुसार, वो केपीएससी परीक्षा के परिणाम अभी तक घोषित नहीं होने पर अपनी निराशा व्यक्त करना चाहता था। शख्स के दामाद ने परीक्षा दी थी और वो नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस अभी दावों की पुष्टि कर रही है।