Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

Karnataka: परीक्षा की तैयारी कर रहीं छात्राओं पर व्यक्ति ने तेजाब फेंका, हालत गंभीर

कर्नाटक के कदबा में एक सरकारी कॉलेज में सोमवार को तीन छात्राओं पर एसिड से हमला किया गया। हमलावर ने उस वक्त एसिड फेंका जब छात्राएं स्कूल के बरामदे में परीक्षा की तैयारी कर रहीं थीं।

एक युवक नकाब और टोपी पहनकर आया और बोतल में लाए गए तेजाब को उनके चेहरे पर फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि उसकी पहचान पड़ोसी केरल के कासरगोड जिले के अबिन के रूप में की गई है।

तीनों छात्राओं का पहले कदबा के सरकारी अस्पताल में इलाज किया गया लेकिन ज्यादा जलने की वजह से उन्हें फिर मंगलुरू ले जाया गया।