Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

पति ने की अलग रह रही पत्नी की हत्या, बाद में व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई शव के साथ सेल्फी

Tamil Nadu: तमिलनाडु में एक व्यक्ति ने अपने से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही पत्नी की कथित तौर पर हत्या करके उसके शव के साथ सेल्फी लेकर व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी।

इस घटना के बाद महिला निजी छात्रावास में रह रहीं अन्य युवतियां स्तब्ध रह गईं और इससे राजनैतिक आक्रोश भी भड़क उठा और विपक्षी दलों ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक आरोपी (32) छात्रावास में ही रहा और रविवार को उसे हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने बताया कि 28 साल की महिला कोयंबटूर की एक निजी फर्म में काम करती थी और अपने पति से अलग होने के बाद एक निजी महिला छात्रावास में रह रही थी। वे दक्षिणी तिरुनेलवेली जिले के मेलापलायम के पास थारुवई की रहने वाली थी।

पुलिस ने बताया कि उसका पति एस. बालामुरुगन रविवार दोपहर को उससे मिलने के बहाने उसके छात्रावास गया और बाद में कहासुनी के बाद दरांती से उसकी हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी ने पत्नी के शव के साथ अपनी सेल्फी ली और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया और दावा किया कि पत्नी ने उसे धोखा दिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के साथ विवाद की वजह से महिला ने अपने दोनों बच्चों को कोयंबटूर में अपनी मां की देखरेख में छोड़ दिया और खुद एक छात्रावास में रहने लगी थी। रथिनापुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।