Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Madhya pradesh: इंदौर में बैंक की टीम घर को सील करने पहुंची, व्यक्ति ने की आत्महत्या

Madhya pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार शाम को विजय नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक 51 साल के शख्स ने बैंक द्वारा संपत्ति ज़ब्त करने की कार्यवाही के दौरान अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार ये घटना शाम करीब 5:30 बजे घटी, जब बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक वसूली टीम अदालत के आदेश के बाद बंधक ऋण के संबंध में हेमंत ब्रह्मवंशी के घर को सील करने पहुंची।

हेमंत ने कथित तौर पर बैंक अधिकारियों और उनके वकील से ऋण राशि चुकाने के लिए एक दिन का समय मांगा, लेकिन अनुरोध को खारिज कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद हेमंत अत्यधिक परेशान हो गए। वे घर के अंदर गए, अपना लाइसेंसी हथियार उठाया और खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के समय हेमंत की पत्नी और बेटा घर में मौजूद थे और सदमे में हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्हें पास के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।