Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

Bihar: कैमूर में रिश्तों का कत्ल, भाई ने ही पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के कैमूर जिले में एक भाई को अपने ही भाई, भाभी और उनके बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ये जानकारी दी। ये घटना रामगढ़ थाना इलाके में हुई। कैमूर के एसपी हरिमोहन दास ने बताया कि 10 मई को मोहनिया-रामगढ़ मार्ग पर दुर्गावती नदी पुल के नीचे के किनारे दो सूटकेस के अंदर कटे शवो के अंग मिले थे।

अधिकारी ने बताया, "हमने कई गुमशुदगी की रिपोर्ट की तलाश की। किसी भी व्यक्ति के लापता होने की ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली। फिर हमें पता चला कि कृष्ण मुरारी गुप्ता नाम के एक व्यक्ति का पूरा परिवार काफी समय से गायब है और घर पर ताला लगा हुआ था।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने इस बात की पुष्टि की कि पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी। सूचना के आधार पर हमने कृष्ण मुरारी गुप्ता के भाई विकास गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जहां उसने अपने भाई, भाभी और उनके दो बच्चों की हत्या कर शवों को सूटकेस और बोरे में भर स्कूटी से फेंकने की बात कबूल की।"

एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि इनका परिवारिक कलेश हमेशा से चलता था, जिसको लेकर मृतक कृष्ण मुरारी गुप्ता अपने भाई और मां के साथ मारपीट करता था। हत्या के सिलसिले में पीड़ित कृष्ण मुरारी गुप्ता की मां और विकास के दोस्त दीपक राजपुर को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया, "पांच मई को, किसी मुद्दे पर हुई कहा-सुनी के बाद, कृष्ण मुरारी का अपनी मां से झगड़ा हो गया। इसके बाद, उनकी मां ने अपने छोटे बेटे विकास गुप्ता को फोन किया-जो उस समय महाराष्ट्र में काम कर रहा था और उसे इस हमले के बारे में जानकारी दी।"

उस दिन विकास कैमूर के लिए रवाना हुआ और अपने भाई की हत्या करने के लिए अपने दोस्त के साथ साजिश रची। पुलिस ने बताया कि सात मई को, विकास गुप्ता और उसके छोटे भाई राहुल ने अपने दोस्त दीपक के साथ मिलकर कृष्ण मुरारी की चाकू मारकर हत्या कर दी।

जब पीड़ित की पत्नी ने हत्या होते देखी और भागने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे चाकू मार दिया। उस समय, कृष्ण मुरारी गुप्ता के दोनों बच्चे स्कूल में थे। बच्चों के घर लौटने के बाद विकास ने उनकी हत्या कर दी। हत्या के समय पीड़ित की मां और विकास की पत्नी घर में मौजूद थीं।

पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी ने शवों के कई टुकड़े किए और उन्हें दो सूटकेस में भर दिया। पुलिस ने बताया की आगे की जांच चल रही है।