Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

कोलकाता रेप केस को लेकर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

कोलकाता की सीएम ममता बनर्जी ने डॉक्टर रेप और मर्डर मामले को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है. ममता के मुख्य सलाहकार अलपन बंद्योध्याय के मुताबिक इस पत्र में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा है कि देश में रेप और हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इन पर रोक लगाना हम सभी का कर्तव्य है.

महिलाएं सुरक्षित महसूस करें, इसलिए ऐसे नृशंस अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ अनुकरणीय दंड दिया जाना चाहिए. ऐसे मामलों में त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक विशेष अदालतों की स्थापना पर भी प्रस्तावित कानून में विचार किया जाना चाहिए ताकि ऐसे मामलों में सुनवाई 15 दिनों के भीतर पूरी की जा सके.