Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

संदेशखाली विवाद के बीच ममता का बड़ा दांव

संदेशखाली विवाद और पीएम मोदी के बंगाल दौरे के बीच ममता बनर्जी ने एक बड़ा दांव खेल दिया. ममता ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं की सैलरी बढ़ाने की घोषणा कर दी. ममता ने कहा कि अप्रैल से आशा कार्यकर्ताओं की सैलरी में 750 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी. इसके अलावा ICDS हेल्पर की सैलरी में भी 500 रुपये का इजाफा किया जाएगा. बता दें कि इस समय आंगनवाड़ी वर्कर को हर महीने 8250 रुपये दिए जा रहे हैं. वहीं, ICDS हेल्पर को हर महीने 6000 रुपये दिए जा रहे हैं.