Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

कोई हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता... मालेगांव विस्फोट के फैसले पर बोले असम सीएम हिमंता

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि मालेगांव विस्फोट मामले में सभी सात आरोपियों को बरी करने का फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि ये साबित करता है कि 'हिंदू आतंकवाद' जैसा कोई शब्द नहीं है।

उन्होंने कहा, "कल भारत के माननीय गृह मंत्री ने भी सदन में बताया था कि दर्शनशास्त्र के अनुसार कोई भी हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता क्योंकि हमारी संस्कृति और हमारी सभ्यता में कभी भी या कोई भी हमारा धर्म ग्रंथ कभी भी टेररिज्म को इनकरेज नहीं करते हैं। कांग्रेस के समय में एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए एक शब्दवाली बनाया गया था हिंदू टेरर, लेकिन हिंदू कभी टेरर को विश्वास करते नहीं और हिंदू कभी टेररिस्ट नहीं हो सकता।"