तमिलनाडु के सलेम जिले में यरकौड के पास एक निजी नर्सरी गार्डन में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और तीन-चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नर्सरी के मालिक रमेश प्रभाकरन का कहना है कि आग लगने से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यरकौड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.