Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में बड़ा बस हादसा, दो लोगों की मौत, एक घायल

आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा के बस टर्मिनस पर सोमवार को आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस के प्लेटफॉर्म से जा टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया। 

एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर हुई जब बस, पंडित नेहरू बस टर्मिनस के प्लेटफॉर्म संख्या 12 से टकरा गई, जहां यात्रियों की ज्यादा भीड़ थी। क्षेत्रीय प्रबंधक एम. येसु दनम नेकहा, ‘‘वाहन को पीछे करने के बजाए चालक आगे बढ़ गया और बस प्लेटफॉर्म से जा टकराई।’’ 

विजयवाड़ा बस स्टेशन दोनों तेलुगू राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क केंद्र है और विजयवाड़ा-गुंटूर बस सेवा प्रमुख सेवाओं में से एक है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया।