Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

Jharkhand: नक्सल-विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 27 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Jharkhand: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। 27 माओवादियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। कार्यक्रम में झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों का स्वागत करते हुए इसे राज्य के लिए एक बड़ा दिन बताया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादी प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन से जुड़े थे और कई मामलों में वांछित थे।

वर्ष 2026 में अब तक राज्य में 22 माओवादी मारे गए हैं, 44 गिरफ्तार किए गए हैं और 29 ने आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान माओवादियों से हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की गई।

अधिकारियों का कहना है कि राज्य में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान जारी रहेगा।