Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, इस्लामिक स्टेट के चार आतंकवादी गिरफ्तार

गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को कहा कि उसने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से इस्लामिक स्टेट(आईएस) के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात-एटीएस ने एक नोट में कहा कि एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए चारों आरोपित श्रीलंकाई नागरिक और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी है। 

पिछले साल अगस्त में एटीएस ने राजकोट से अलकायदा से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। शुरूआती जांच में पाया गया है कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए लोगों को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करने के लिए बांग्लादेशी हैंडलर के लिए काम कर रहे थे।