Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

महाराष्ट्र कैडर के IAS अधिकारी की बेटी ने कर ली आत्महत्या

महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी की 27 वर्षीय बेटी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, विकास चंद्र रस्तोगी और राधिका रस्तोगी की बेटी लिपि (27) ने सुबह करीब 4 बजे नरीमन पॉइंट स्थित अपने सरकारी आवास की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसे तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया, 

जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह सोनीपत हरियाणा में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी और पढ़ाई में अपने प्रदर्शन को लेकर चिंता में थी। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। यह पुलिस के पास है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। कफ परेड थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है