Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

महाराष्ट्र: रायगढ़ में निजी बस पलटने से दो लोगों की मौत, 26 घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रविवार को कर्नाला दर्रे पर एक बस पलटने से दो की मौत और 26 लोग घायल हो गए। ये बस मुंबई से कोंकण जा रही थी।सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

बस के नीचे फंसे कुछ यात्रियों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस मुलुंड से रत्नागिरी की ओर जा रही थी। कर्नाला के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बस में 35 यात्री सवार थे।

हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चला है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ। फिलहाल, पुलिस हादसे के पीछे की वजह पता कर रही है। अस्पताल में मौजूद विपक्ष के पूर्व नेता प्रीतम म्हात्रे ने कहा कि बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।