Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

महाराष्ट्र: पुणे में हाइवे पर ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, तीन की मौत

महाराष्ट्र के लोनावला हिल स्टेशन के पास पुराने पुणे-मुंबई हाइवे पर एक ट्रक के पांच वाहनों से टकरा जाने से तीन की मौत और 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। ये दुर्घटना रविवार रात 10 बजकर 20 मिनट पर बोरघाट के पास बैटरी हिल पर हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक के संभवत: ब्रेक फेल हो गए थे जिसके बाद वे अनियंत्रित हो गया और पांच वाहनों से जा टकराया।

लोनावला पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर सुहास जगताप ने बताया, "कार में सवार 10 साल की लड़की, उसके पिता और एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई।" उन्होंने बताया कि 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।