Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

महाराष्ट्र: मुंबई में शुक्रवार से स्कूल-कॉलेज खुले

बुधवार को भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर जाने के बाद मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे। लेकिन शुक्रवार से मुंबई में स्कूल- कॉलेज को फिर से खोल दिए गए। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने मुंबई में भारी बारिश के कारण गुरुवार को छुट्टी की घोषणा की।

बुधवार दोपहर से मुंबई और उसके आस-पास इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है, कुर्ला और ठाणे स्टेशनों के बीच पटरियों पर लोकल ट्रेनें रुक गईं और यात्री फंसे हुए हैं, जबकि सड़कों पर यातायात रेंग रहा है।