महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद एक दिन बाद बुधवार को राज्य की महायुति सरकार ने पिछले दो साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ अजीत पवार और आरपीआई (ए) प्रमुख रामदास अठावले ने मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का रिपोर्ड कार्ड जारी किया।
इस मौके पर सीएम शिंदे ने कहा, "विपक्षी महा विकास अघाड़ी विकास विरोधी विजन से काम करती है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के नेता आम आदमी के लिए एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं। हाई स्पीड मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्टर जैसे सभी विकास कार्यों को पिछली एमवीए सरकार ने रोक दिया था"
वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार परिवर्तनकारी योजनाएं लेकर आई।" महायुति सरकार में शामिल सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को लेकर फडणवीस ने कहा कि चर्चा अंतिम चरण में पहुंच गई है। महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।