Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |   PAK आतंकवाद नहीं रोकेगा तो सिंधु जल संधि पर रुख नहीं बदलेगा: भारतीय विदेश मंत्रालय     |   भारतीय नाविक के शव से छेड़छाड़ पर वेनेजुएला से जांच की मांग: MEA प्रवक्ता जायसवाल     |   केतन हत्याकांड में नया खुलासा! सिया-चेतन करते थे 'कोड वर्ड' में बात, पुलिस ने जब्त किया दूसरा मोबाइल फोन     |   केतन मर्डर: सिया और चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |  

महाराष्ट्र विधानसभा ने टीम इंडिया के 4 क्रिकेटरों को किया सम्मानित

महाराष्ट्र विधानसभा में 'टीम इंडिया' के चार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सदन में 'रोहित, रोहित' और 'सूर्या सूर्या' के नारे गूंजे।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही सूर्यकुमार यादव, शुभम दुबे और यशस्वी जायसवाल को विधानसभा में सम्मानित किया गया।

सूर्यकुमार यादव ने सम्मान देने के लिए विधानसभा में सभी लोगों को धन्यवाद दिया। सूर्य कुमार ने कहा कि मुंबई में विक्ट्री परेड के दौरान और विधानसभा में उन्हें जो सम्मान मिला, उसे वे कभी नहीं भुला पाएंगे। 

उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान टीम को एक और वर्ल्ड कप जीतने के लिए मोटिवेट करेगा। कप्तान रोहित शर्मा ने अपने फनी अंदाज में सूर्यकुमार का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अगर गेंद उनके हाथ में नहीं आती तो वो उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर देते।

विधानसभा में हुए सम्मान समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार मौजूद रहे।